गोरखपुर: अरुण निषाद के चार हत्यारे गिरफ्तार, जिगरी दोस्तों के साथ पिस्टल चेक करते समय चली गोली, साथ में बनाते थे रील
चिलुआताल के हमीनपुर तेनुअहिया गांव निवासी अरुण निषाद की रविवार शाम को करीब चार बजे खेल के मैदान में गोली लगने से मौत हो गई थी।इस मामले में अरुण के पिता ने करीमनगर निवासी विशाल और देवेन्द्र को नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों की तलाश शुरू कर नामजद आरोपी देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया हैं।