तिलहर: खुदागंज में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर 2 पक्षों में लाठी-डंडे व फायरिंग, एक घायल, 4 हिरासत में
खुदागंज में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, 4 हिरासत में खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मकरंदापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस के अनुसार, घटना में लाइसेंसी बंदूक का भी इस्तेमाल हुआ, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।