घाटमपुर: उस्मानपुर स्थित जर्जर स्कूल के बाहर पढ़ रहे बच्चों पर गिरी पेड़ की डाल, दो बच्चे घायल
घाटमपुर के उस्मानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण बाहर बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चों पर महुआ के पेड़ की डाल टूटकर गिर गई।इस हादसे में दो बच्चे घायल हो गए,जिन्हें खंड शिक्षाधिकारी राजेंद्र कुशवाहा ने सीएचसी में भर्ती कराया है।खंड शिक्षाधिकारी ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि स्कूल भवन जर्जर होने की लिखित सूचना 2022 में ही दी जा चुकी थी।