घाटमपुर: रेऊना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार
रेऊना थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने बलात्कार के आरोपी मंगल सिंह को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया अभियुक्त के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।अतिरिक्त निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।