फुलवारी: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने लालू परिवार को बिहार की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराया
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार की बर्बादी का अगर कोई जिम्मेवार है तो वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार है। मौके पर उन्होंने राजद के शासनकाल को जंगलराज और गुंडाराज करार दिया है।