फुलवारी: फुलवारी शरीफ में प्रशासन की देखरेख में मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन
दिवाली के खत्म होते ही मां लक्ष्मी के प्रतिमा के विसर्जन का कार्य शुरू हो गया है। फुलवारी शरीफ में भी शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे मां लक्ष्मी के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मौके पर प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में तत्पर नजर आई। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्त झूमते गाते नजर आए।