पाली: अस्पताल की पोल खोली तो अब मिल रही धमकियां, पाली अस्पताल कांड में वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, पीड़ित परिवार पर दबाव
Pali, Korba | May 23, 2026 कोरबा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली से सामने आए मासूम बच्चे को जमीन पर लिटाकर बोतल चढ़ाने वाले मामले ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। वीडियो वायरल होने और खबर प्रकाशन के बाद अब एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग ऑडियो सामने आया है, जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।