बहेड़ी: नगर के नैनीताल रोड पर संपत्ति विवाद के चलते सरे बाजार जमकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड पर संपत्ति विवाद को लेकर दो युवकों के बीच हुई गाली गलौच और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि नगर के नैनीताल रोड पर गुरुद्वारे वाली गली के पास एक मेडिकल स्टोर और दो मंजिला मकान को लेकर लेकर आपस में कुछ विवाद चल रहा है बताया जा रहा है कि इसी के चलते बीती देर शाम जमकर मारपीट हुई।