साहिबगंज: हज यात्रा पर जाने वाले 29 यात्रियों का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच करते हुए लगाया गया टीका
सदर अस्पताल में सोमवार को हज यात्रा पर जाने वाले 29 यात्रियों की स्वास्थ्य जांच चिकित्सक डॉ. अमित कुमार, एएनएम निखत आरा, नर्गिस प्रवीण, एमपीडब्ल्यू नासिर, राशिद अली, आदित्य व हज कमेटी के साहिबगंज जिला इंचार्ज अनवर अली की देखरेख में किया गया। इस दौरान हज पर जाने वाले सभी हज यात्रियों की बारी बारी से स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें टीका भी लगाया गया।