साहिबगंज: समाहरणालय सभागार में ADC व DPRO ने प्रत्याशियों के नाम निर्देशन करने को लेकर मीडियाकर्मियों के साथ बैठक कर दी जानकारी
समाहरणालय सभागार में सोमवार को एडीसी राज महेश्वरम व डीपीआरओ जयवर्धन कुमार ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नाम निर्देशन करने को लेकर जिले के सभी मीडियाकर्मियों के साथ बैठक करते हुए कई अहम जानकारियां दी। इस दौरान बताया गया कि दिनांक 7 मई से 14 मई तक नाम निर्देशन का कार्य किया जाएगा जिसके बाद स्क्रूटनी की जाएगी। वही मतदान 1 जून को होगा व मतगणना 4 जून को है।