साहिबगंज: समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई नाम निर्देशन की जानकारी
समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में सोमवार को एडीसी राज महेश्वरम की उपस्थिति में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव में नाम निर्देशन करने की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान एडीसी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कौन कौन से दस्तावेज नाम निर्देशन में लगेंगे उसको बताया गया। इस मौके पर कई प्रतिनिधि मौजूद थे।