साहिबगंज: जिरवाबाड़ी पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिला से एक वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद भेजा जेल
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने अभियान चलाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसको लेकर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 61/24 के तहत धारा 376, 326 व 384 दर्ज था।