साहिबगंज: नगर थाना व जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने शहर में चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नगर थाना व जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा शहर में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे सभी बाईक, चारपहिया वाहन एवं तीनपहिया वाहन को पुलिस द्वारा रोक रोक कर कर पूरी तरह डिक्की सहित वाहनों के कागजात की जांच पड़ताल की गई। मौके पर कई पुलिस मौजूद थे।