साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गोलीकांड के पुराने मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड गुप्ता मार्केट के पास पिछले वर्ष 2023 में गोलीबारी करके दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन कर रही थी। जहां इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर भट्टा गांव से गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।