बिहारीगंज: पुलिस ने आर्म्स एक्ट के पूर्व मामले में एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
बिहारीगंज थाना कांड संख्या 426/25 में पुलिस ने नामजद आरोपी आनंद कुमार उर्फ आनंद मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मामले में मारपीट, हथियार दिखाकर धमकी देने और मोबाइल व रुपये मांगने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।