अशोक नगर: अशोकनगर में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष का बड़ा हमला, बोले- 'नेताओं ने प्रशासन को पंगु बनाया'
अशोकनगर दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए। अधिकारियों के साथ बैठक और छात्रावासों के निरीक्षण के बाद बुधवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों की शिकायतें थानों में दर्ज नहीं होतीं और सरकारी कर्मचारी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं।