सुल्तानपुर: गोसाईगंज में चाय की दुकान पर बैठे युवक को पुलिस ने उठाया,अगले दिन किया तमंचे में चालान,DM-SP से हुई शिकायत
गोसाईगंज के मोहम्मद साबिर ने बताया कि हम मोहम्मद जावेद आदि गोसाईगंज में काफी हाउस पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी थाने के तीन सिपाही आए और जावेद को लेकर थाने गए कि इंस्पेक्टर बुला रहे। इसके बाद अगले दिन उसका तमंचे में चालान कर दिया। पुलिस हार्ड डिस्क साथ ले गई है लेकिन हमारे पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। हमने डीएम-एसपी और अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।