बेगूसराय: बेगूसराय के पंचम्बा गांव में दबंगों ने एक युवक को पीट पीटकर किया गंभीर रूप से घायल।
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंचम्बा गांव में दबंगों ने एक युवक को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में कुंदन दास को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जा रही है। फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।