बेगूसराय: टेकनपुरा में जमीनी विवाद में 02 पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना, 01 की स्थिति चिंताजनक
जमीनी विवाद में नावकोठी थाना क्षेत्र के टेकनपुरा में मारपीट की घटना हुई. जहां जमीन पर लगे बांसबारी के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिस दौरान दोनो पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिसमे एक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.