बेगूसराय: बिनोदपुर में कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, दर्जनों बच्चों को नोंचा
बेगूसराय में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला जहां सड़क पर खेल रहे लगभग दर्जन भर बच्चों को एक के बाद एक को नोच नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पूरा मामला सदर प्रखंड के सिंघाैल थाना अंतर्गत बिनोदपुर पंचायत की है. घायल सभी बच्चे को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती किया गया है. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.