बेगूसराय: बेगूसराय के चिलमिल गांव में दबंग पड़ोसी ने एक महिला को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से घायल।
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव में दबंग पड़ोसी ने एक महिला को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।