पालीगंज: दहिया पैक्स में धान खरीदारी में गड़बड़ी की शिकायत पर गठित टीम ने की जांच
पालीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दहिया पैक्स में धान खरीदारी में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों की गठित टीम ने जांच की। किसानों ने अधिकारियों से शिकायत किया था कि पार्ट्स के द्वारा धान खरीद में वजन ज्यादा और भुगतान कम किया जा रहा है। इस मामले की पुष्टि पालीगंज के सहकारिता पदाधिकारी शंभूनाथ सिंह ने की।