मेसकौर: मेसकौर थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, एक मामले का किया गया निपटारा
शनिवार को मेसकौर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता मेसकौर थाना अध्यक्ष व अंचलाधिकारी ने की। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित 2 आवेदन प्राप्त हुए।जिसमे एक मामले का निपटारा दोनो पक्ष के कागजात का अवलोकन कर कर दिया गया है।