लखीमपुर: अचाकापुर गांव के पेट्रोल पंप के पास बुजुर्ग महिला का मिला शव , पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों की शिनाख्त
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के अचाकापुर गांव के पेट्रोल पंप के पास बीती शाम एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई थी। आज पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतका की भतीजी रेनू कश्यप ने शव की शिनाख्त अपनी चाची मीना देवी के रूप में की है।