आगरा: विजयनगर में दिनदहाड़े दो नकाबपोश चोरों ने बाइक चोरी की घटना को दिया अंजाम, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
Agra, Agra | May 15, 2024 थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत विजय नगर का एक मामला सामने आया है। जिसमें दो नकाबपोश चोरों के द्वारा दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, शातिराना अंदाज में चोरों ने पहले रैकी की और फिर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।