आगरा: सिकंदरा इलाके में मकान के अंदर मिला संदिग्ध मांस, सूचना पर हिंदूवादियों ने किया हंगामा व की जांच की मांग
Agra, Agra | May 14, 2024 आगरा के सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत एक मकान के अंदर संदिग्ध मीट मिलने की सूचना पर बजरंग वाहिनी ने हंगामा कर दिया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अवतार सिंह गिल ने बताया कि शहर का बूचड़खाना पूरी तरह से बंद हैं। ऐसे में यह संदिग्ध मीट की सप्लाई कहां से हो रही हैं। प्रशासन को जांच करनी चाहिए। जिससे गौकशी का गिरोह कौन संचालित कर रहा हैं। उसके मुख्य सरगना का पता लगाया जा सके।