आगरा: थाना सदर बाजार पुलिस ने हिंदूवादी नेता संजय जाट के प्रार्थना पत्र पर दर्ज की प्राथमिकी, एफआईआर घर जाकर सौंपी
Agra, Agra | May 15, 2024 आगरा में राष्ट्रीय शोषित पार्टी के नेता को हिंदूवादी नेता के खिलाफ बयान देना भारी पड़ गया हैं। बीते दिनों होतम सिंह निषाद ने अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट की जवान काटकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी। जिसके बाद हिंदूवादी आक्रोशित थे। अब सदर बाजार पुलिस ने बैकफुट पर आकर प्रार्थी की प्राथमिकी दर्ज कर प्रतिलिपि घर जाकर सौंपी हैं।