बैराड़: ग्राम पंचायत रैय्यन के बीलपुरा गाँव में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन,551 पौधे रोपने की पहल शुरू
ग्राम पंचायत रैय्यन के बीलपुरा ग्राम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्य योजना के तहत विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का बुधवार दोपहर 3 बजे आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर पंचायत स्तर पर एक अनूठी और सराहनीय पहल देखने को मिली। विधिक साक्षरता शिविर में मुख्य रूप से व्यवहार न्यायाधीश पोहरी अंजली पटेल मौजूद रही।