बरेली शहर के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र महानगर की क्षमता बिज़नेस प्लान 2025-26 के तहत 15 एमवीए से बढ़ाकर 20 एमवीए कर दी गई है। इस उन्नयन से क्षेत्र के लगभग 1800 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ी क्षमता से ओवरलोडिंग की समस्या घटेगी और अनावश्यक बिजली कटौती से राहत मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक सुचारू, स्थिर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।