शिवपुरी: सुरवाया पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
शिवपुरी जिले की सुरवाया थाना पुलिस ने पांच साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लाखन रावत निवासी ककरवाया और राजू आदिवासी निवासी गढ़ीबरौद को गिरफ्तार कर न्यायालय शिवपुरी में पेश किया। कार्रवाई एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंट तामीली अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रियंका प