बहरोड़: बहरोड के शेरपुर गांव में नकाबपोश चोरों का आतंक, घर के बाहर कुंडी लगाकर चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
Behror, Alwar | Aug 20, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के शेरपुर गांव में नकाबपोश चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के बाहर से कुंदी लगा दी और सामान चोरी कर मौके से फरार होने का प्रयास किया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, चोर रात के समय घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने घर के बाहर कुंदी लगा दी।