कोईलवर: बीरमपुर के पास 50 लीटर देसी शराब जब्त, तस्कर फरार
गिधा थाना पुलिस ने बीरमपुर मोखालिसा रोड पर बीरमपुर गांव के पास से 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस के पहुंचने से पहले शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गीधा इंडस्ट्रियल एरिया की ओर से बाइक पर शराब ले जाया जा रहा है। पुलिस ने पीछा किया लेकिन बीरमपुर गांव के समीप तस्कर शराब फेक कर फरार हो गया