कोईलवर: कुल्हड़िया गाँव में जदयू नेत्री लीलावती उर्फ़ सोनम पटेल पर चाकू से हमला
कोइलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गाँव में पुराने विवाद को लेकर बगल के ही एक युवक ने जदयू नेत्री लीलावती उर्फ़ सोनम पटेल पर सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमले के बाद उन्हें आनन-फानन में कोइलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया।