कोईलवर: मध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई में कोईलवर व जगदीशपुर से डेढ़ करोड़ का कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोईलवर और जगदीशपुर क्षेत्र से दो मालवाहक ट्रकों में लदे अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप की करीब 1.50 करोड़ रुपये की खेप बरामद की है। गुप्त सूचना पर हुई जाँच में विभाग ने 95,900 बोतल (कुल 9,590 लीटर) कफ सिरप कब्जे में लिया। यह खेत देहरादून से पटना ले है जा रही थी। जिसे कोईलवर क्षेत्र से बरामद किया गया।