कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल, अज्ञात वाहन की ठोकर से बारात से लौटते समय घटी घटना
कोईलवर: झलकू नगर के समीप कोईलवर-छपरा फोरलेन पर शनिवार रविवार रात करीब 1 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कोईलवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।