कोईलवर: पचैना गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की धूम, ग्रामीणों ने श्रमदान कर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँचाई
कोईलवर प्रखंड का पचैना गांव इन दिनों पूरी तरह भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक माहौल से सराबोर है। 28 नवंबर से 04 दिसंबर तक होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। ग्रामीणों का श्रमदान बना महा यज्ञ की सबसे बड़ी ताकत। रविवार की शाम 4:00 गांव के ग्रामीणों ने एक साथ जुट कर मिट्टी भराई तथाअन्य कार्यों मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया