कोईलवर: खानगांव में रबी कृषि जन-कल्याण चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
कोइलवर प्रखंड के खानगांव पंचायत में रबी कृषि जन-कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला किसान शामिल हुई और रबी मौसम की उन्नत खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। चौपाल में कृषि विभाग की टीम ने गेहूं, चना, मसूर और सरसों जैसी प्रमुख रबी फसलों में आधुनिक तकनीक उर्वरक उपयोग कीट प्रबंधन और फसल संरक्षण के वैज्ञानिक तरीकों पर जानकारी दी।