उनियारा: अलीगढ़ में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई डोल यात्रा
Uniara, Tonk | Sep 22, 2026 अलीगढ़ कस्बे में जलझूलनी एकादशी के अवसर गाजे बाजे के साथ डोल यात्रा निकाली गई। डोल यात्रा में सभी मंदिरों के विमान शामिल हुए। ठाकुर जी को विहार कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। जिनके द्वारा भगवान की पूजा-अर्चना भी की गई। भगवान की आरती उतारी गई।