आंवला: आंवला दुर्गा मंदिर में भागवत कथा व रामचरितमानस पाठ, 108 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, 25 अगस्त तक चलेगा आयोजन
Aonla, Bareilly | Aug 15, 2026 आंवला कस्बे में शनिवार दोपहर दो बजे दुर्गा मंदिर लठैता में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ और श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 108 महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।