कराहल: कराहल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसन वाड़ी में महिला के साथ की गाली-गलौज और दी गई धमकी, मामला दर्ज
कराहल थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसन वाड़ी में घरेलू विवाद के चलते एक महिला से गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता रवीना बाई पत्नी रामगनेश आदिवासी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बरगवां (हाल सिरसन वाड़ी) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।