कराहल: ग्राम सिलपुरी की 253 बीघा भूमि को शासकीय घोषित करने का आदेश जारी, 29 लोगों की प्रविष्टि निरस्त
कराहल तहसील के ग्राम सिलपुरी की 253 बीघा भूमि को शासकीय घोषित करने का आदेश अपर कलेक्टर श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर की अदालत ने जारी किया है। यह आदेश निगरानी प्रकरण के तहत दिया गया, जिसमें तहसील कराहल की दायरा पंजी वर्ष 2002-03 में गड़बड़ी पाई गई।