कराहल: आवदा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 80 मरीजों का हुआ उपचार
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को ग्राम आवदा के सब हेल्थ सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग एवं एविटास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 80 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उपचार प्रदान किया गया।