कराहल: कराहल में बीपीएल राशन कार्ड जारी करने में फंसा पेंच, तहसीलदार का आदेश फर्जी या सीईओ की मनमानी?
कराहल जनपद में बीपीएल राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में घिर गई है। फरियादी बलराम कुशवाह ने बताया कि उनके साथ दीपक और अमरसिंह कुशवाह के नाम से बीपीएल कार्ड बनवाने की कार्रवाई तहसील स्तर पर फरवरी माह में ही पूरी हो चुकी है। उनके पास तात्कालीन तहसीलदार नवीन भारद्वाज द्वारा पारित आदेश की प्रति भी मौजूद है।