कराहल: हाईकोर्ट में मामला लंबित, फिर भी विधवा की ज़मीन पर जबरन निर्माण की कोशिश, तहसीलदार ने कहा- काम रुकवाया
तहसील कराहल के पनवाड़ा चौराहा क्षेत्र में एक विधवा महिला की भूमि पर जबरन निर्माण कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता नारो बाई आदिवासी ने बताया कि उसकी 18 बीघा पुश्तैनी भूमि में से करीब ढाई-तीन बीघा पर गणेशराम आदिवासी ने फर्जी वसीयतनामे के आधार पर नामांतरण करा लिया था।