कराहल: माँ और भाइयों को खोजता वनराज: कूनो में सुनाई दी चीते की भावुक पुकार
कूनो नेशनल पार्क से एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसने न केवल पर्यटकों का दिल छू लिया, बल्कि वन्यजीव संरक्षण की भावनात्मक झलक भी दिखा दी। यहां जंगल की पाठशाला में सीख रहे एक मासूम चीता शावक अपनी माँ और भाइयों से बिछड़ गया। इसके बाद वह अपनी हल्की, चहचहाहट जैसी भावुक आवाज में उन्हें खोजता नजर आया।