चांदवा: मारवाड़ी युवा मंच के चंदवा शाखा की निबंध प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा
मारवाड़ी युवा मंच, चंदवा शाखा ने अपने 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे राज्यकृत मध्य विद्यालय (पुस्तकालय स्कूल) चंदवा में 'सृजन से सम्मान तक' अभियान के तहत कन्या भ्रूण संरक्षण एवं नारी चेतना विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।