*थाना कोतवाली पुलिस की चोरों के खिलाफ कार्यवाही*
*सराफा शॉप से सोने के आभूषण चोरी करने वाली गैंग के 04 सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार*
🔴 *आरोपीगण आपस में भाई-बहन है, जिसमें तीन महिलायें और एक पुरूष सदस्य शामिल है।*
🔴 *आरोपीगण सराफा शॉप में ज्वेलरी खरीदने के बहाने जाते थे और मौका पाकर सोने की कोई भी चीज चोरी कर लेते थे।*
🔴 *आरोपियों ने पूछताछ में पूर्व में एक अन्य ज्वेलर्स की शॉप से एक सोने की चेन भी चोरी करना स्वीकार किया है।*
ग्वालियर। 08.10.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अति पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनोद विनायक करकरे के नेतृत्व में थाना बल की टीम को अप0क्र0- 129/26 में ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा कर आरोपी को शीध्र पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वार घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गये, जिसमें दो महिलाओं द्वारा ज्वेलरी शॉप से सोने के टॉप्स चोरी करते हुए दिखाई दी, जिन्हे चिन्हित कर उनकी पतारसी हेतु पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
आज दिनांक 08.10.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सराफा बाजार में सोने-चाँदी की दुकान पर से चोरी करने वाली महिलायें गुरुद्वारे के पास न्यू द्वारिकापुरी पुरानी छावनी में एक मकान में किराये से रह रही हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुखबिर के बताये अनुसार मकान में चेक किया तो एक महिला उपस्थित मिली, जिससे नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम रेखा धानुक पत्नी योगेश धानुक उम्र 25 साल निवासी ग्राम परसोटा थाना जौरा मुरैना का होना बताया।
पुलिस द्वारा उक्त महिला से दिनांक 27.09.2026 को मोर गली सराफा बाजार में सराफे की दुकान में हुई चोरी की घटना के संम्बध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपनी बहन हेमा धानुक तथा भाई अंकित धानुक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया
#crime #newsimpact