जाजागढ़ में व्यक्ति के साथ की गई जमकर मारपीट, इलाज के लिए जिला अस्पताल में करवाया गया भर्ती
कटनी के बरही थाना क्षेत्र अन्तर्ग आने वाले जाजागढ़ में मामूली कहा सुनी के चलते जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है.जिसमे ब्रेजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है.घटना में घायल के सिर में गम्भीर रूप से चोट आई हुई है.घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है.जहाँ उपचार किया जा रहा है।