खिरहनी ग्राम में बन रही टनल में काम करने वाले लोगों को सात माह से नहीं मिला वेतन, कलेक्टर कार्यालय में दिया शिकायती पत्र
कटनी के स्लीमनाबाद इलाके अंतर्गत आने वाले खिरहनी ग्राम में टनल का कार्य काफी समय से चल रहा है पर टनल में काम करने वाले लोगों को 7 महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है जिसके चलते लोग काफी परेशान है साथ ही इस बात की शिकायत उनके द्वारा कटनी के कलेक्ट कार्यालय में की गई है