कराइकेला पुलिस ने कूदाबुरु गांव पहुंचकर फरार नक्सली सालूका कायम के घर के बाहर पहुंचकर न्यायालय का इश्तहार चिपकाया। साथ ही पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर सालुका कायम न्यायालय में जल्द आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।